फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) रविवार शाम मकान के बंटवारे के विवाद में युवक ने पिता को गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया| पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी 65 वर्षीय करन सिंह शाक्य वर्तमान में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ताड़ नगला सरैया में रह रहें है| रविवार को वह अपने गाँव सुभानपुर गये थे| जहाँ उनके चार पुत्रों में मकान के बंटवारे को लेकर गये थे| लेकिन उनके पुत्र आशीष रविवार को बंटवारे के लिए राजी नही हुआ और सोमवार को बंटबारा करनें की बात कही| करन सिंह वापस अपने पुत्र आशीष के साथ बाइक से वापस जा रहे थे| गाँव के कुछ दूरी पर ही आरोप है की कुलदीप ने पिता करन के गोली मार दी| जिससे उनके हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया| डा. विपिन कुमार ने घायल करन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि जांच मे मामला संदिग्ध प्रतीत हो लग रहा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मकान बंटवारे में पिता के मारी गोली
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

