कान खोलकर सुन लें अधिकारी सड़कों की गुणवत्ता से समझौता नही : जितिन प्रसाद

0
129

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के दौरे पर आये लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कई सड़कों का लोकार्पण किया| इसके साथ ही उन्होंने जनपद के विकास के लिए भी कई घोषणायें की| उन्होंने अधिकारियों को चेताया की वह ध्यान रखें की सड़कों व पुलों के निर्माण  में किसी तरह से गुणवत्ता से खिलबाड बर्दाश्त नही किया जायेगा|
जनपद में पंहुचे लोक निर्माण मंत्री नें पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की| इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में कमरा बंद करके कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भेट की| कलेक्ट्रेट सभागार के भीतर मीडिया कर्मियों के जानें पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया| जिसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों व आलाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं का दर्द जाना| अधिकतर कार्यकर्ताओं ने पुलिस से सम्बन्धित ही शिकायत की| कार्यकर्ताओ ने मंत्री से कहा की पुलिस उनकी सही बात को भी तबज्जो नही देती| लेखपालों द्वारा बिना पैसा लिए कार्य ना करनें की शिकायत की गयी| तकरीबन एक घंटे बाद सभागार से निकले पीडब्लूडी मंत्री निरीक्षण भवन पंहुचे| उन्होंने चाँदपुर भगौरा उखरा सम्पर्क व मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग के चौड़ी करण व सुन्दरी करण कार्य का बटन दबाकर लोकार्पण किया|
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद से शाहजहाँपुर मार्ग खस्ताहाल है| सड़क पर गड्डे है| लेकिन प्रयास होगा की दोनों जनपदों के बीच किसी को एक झटका भी ना लगे| जनपद फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे नही मिल सका| लेकिन उनके विभाग से फर्रुखाबाद को विशेष सुविधा मिलेगी| उन्होंने कहा की फर्रुखाबाद एक धार्मिक स्थल है| यहाँ से गुजरी गंगा नदी से जल भरकर कांबड यात्रा निकलती है| जो शाहजहाँपुर से होते हुए गोला जाटी है| मंत्री ने कहा की इस मार्ग का 54 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कराया जायेगा|   उन्होंने सख्त निर्देश देकर कहा की सभी अधिकारी उनके विभाग के कान खोलकर सुन लें| सड़क के निर्माण में गुणवत्ता से खिलबाड बर्दाश्त नही किया जायेगा| यदि गुणवत्ता खराब हुई तो कार्यवाही होगी| निर्माण कार्य में विलंब भी बर्दाश्त नही होगा| उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे से लिंक रोड़ के साथ ही कमालगंज क्षेत्र के महमदगंज मढ़ैयनघाट गंगा नदी तट पर अब पक्कापुल बनवाए जाने की भी  घोषणा की गयी| मंत्री सांसद मुकेश राजपूत से काफी देर तक गुफ्तगू करते दिखे| उन्होंने मंच से भी उन्हें भाषण के दौरान भी तबज्जो दी|
वीआईपी कल्चर से घीरे दिखे मंत्री
वीआईपी कल्चर समाप्त करने वाली योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद पूरी तरह से वीआईपी कल्चर से घीरे नजर आये| लाल कारपेट कलेक्ट्रेट से डाली गयी थी| वहीं निरीक्षण भवन को तो दुल्हन की तरफ सजाया गया था| खाना बनाने से लेकर खिलाने तक की व्यवस्था से बाहरी जिले के कारीगर बुलाये गये थे| जानकारों की मांनें तो इनमे मोटी रकम खर्च की गयी|
फरियादियों से बनाये रहे दूरी
निर्धरित कार्यक्रम से काफी देरी से पंहुचे मंत्री के इंतजार में फरियादी भटकते रहे | उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की| उसके बाद सीधे निरी क्षण भवन निकल गये| जबकि उनका जनता दरबार का कार्यक्रम था| लिहाजा फरियादी निर्धारित समय पर आ गये लेकिन मंत्री से उनकी भेट नही हो सकी|
इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, डॉ० सुरभि गंगवार, सुशील शाक्य, मेजरसुनील दत्त द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव,पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक,सत्यपाल सिंह,भूदेव राजपूत, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार, जिला मंत्री अभिषेक वाथम, डॉ० प्रभात अवस्थी, जय गंगवार, रामवीर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, विकास पाण्डेय, विश्वास गुप्ता, शशांक शेखर मिश्रा, अंकित तिवारी, रानू दीक्षित, शिवम दुबे आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]