कैबिनेट मंत्री के आनें की भनक से प्रशासन एलर्ट

0
121

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के आनें की भनक से जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में आ गया है| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उनके कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम राजेपुर सरायमेंदा में मंत्री की शनिवार को चौपाल होनीं है| लिहाजा उनकी व्यवस्था को गुरुवार को डीएम-एसपी ने जाकर परखा|  उन्होंने खंड विकास अधिकारी को चौपाल के आयोजन हेतु सभी व्यवस्थाएं शुक्रवार रात तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। तहसीलदार सदर को ग्राम की लंबित विरासतों का कैम्प लगाकार मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिये। ग्राम में जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभर्थियों की सर्वे कराकर योजनाओं से आच्छादित कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीओ,जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर रहे|
ब्राह्मण बाहुल्य विजाधरपुर की सड़क पर लगाये पैबंद
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है| जिसके चलते लोक निर्माण विभाग पूरी तैयारी में है| मुख्यालय से लगे ब्राह्मण बाहुल्य ग्राम विजाधरपुर मार्ग महीनों से छतिग्रस्त था| लेकिन मंत्री के आनें की भनक से विभाग ने एक बार फिर खस्ताहाल सड़क पर पैबंद लगा दिये है| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है| ग्रामीणों नें बताया की सड़क पर कई बार इसी तरह से पैच वर्क किया जा चुका है| लेकिन सड़क वर्षों से खस्ताहाल है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]