फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) किसान के खाते से तीन किश्तों में 1 लाख 11 हजार रूपये किसी साइबर अपराधी ने निकाल लिये| पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला बाग रठौरा निवासी शिवराम पुत्र जगेलाल ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी है|जिसमे बताया की उनका एयरटेल पेटियम बैंक में खाता है| किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से पहले 50 हजार फिर एक मिनट के बाद 49 हजार इसके बाद 12 हजार रूपये निकाल लिये| जब खाते की जाँच की गयी तो पता चला की जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किये गये वह खाता सुकन्य पत्नी सुनील निवासी खुसी नगर पुरानी बड़ी मूसाहारी कुशीनगर के नाम पर है| पुलिस ने सुकन्य व अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है|जाँच उप निरीक्षक अशोक कुमार को दी गयी है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


