वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र कटियार का निधन

0
182

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र कटियार का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया| खुश मिजाज श्री कटियार के निधन की खबर से उनके शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी| सोशल मीडिया पर भी लोगों ने संवेदना व्यक्त की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज निवासी 75 वर्षीय सुरेन्द्र कटियार पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की तत्कालीन जनक्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे| इसके साथ ही बीजेपी के सहकारिता  प्रदेश मंत्री भी रहे| इसके साथ उनके पास किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद भी रहा था| वह सांसद मुकेश राजपूत के खास लोगों में सुमार थे|
बीते कुछ महीनें से उनके फेफड़ों में कैंसर की शिकायत हो गयी थी| उनका उपचार चल रहा था| शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उन्होंने अपने आवास पर ही अंतिम साँस ली| उनके निधन से उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी| खबर लिखे जाने तक पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी दिनेश कटियार, सहकारिता बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, अशोक कटियार, सांसद निजी सचिव अनूप मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल कटियार आदि आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करनें पंहुचे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]