प्राथमिक विद्यालय में छठी बार चोरी, एक भी बार कार्यवाही नही

0
145

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) पुलिस को चोर लगातार चुनौती दे रहे है| प्राथमिक विद्यालय में लगातार छठी बार चोरी की घटना को नकब लगाकर अंजाम दिया गया है| पुलिस अभी भी मुकदमा दर्ज करनें की जगह जाँच कर रही है|
विकास खंड कायमगंज के कटरा रहमत खां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने नकब लगाकर बच्चो की पढाई के लिए लगायी गयी एलईडी टीवी चोरी कर ली और फरार हो गये| सुबह जब प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी व बच्चे स्कूल पंहुचे तो नकब लगा देखा| स्कूल का सामान इधर-उधर पड़ा था जबकि विद्यालय में लगी एलसीडी गायब थी| प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी ने बताया की उनके विद्यालय में इस बार छठी बार चोरी हुई है| लेकिन शिकायत के बाद आज तक कोई कार्यवाही नही हुई| प्रधानाचार्य ने फिर एक बार पुलिस को तहरीर दी | जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों से चोरों तक पंहुचनें की जुगत में हैं|  प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया की  जाँच कर कार्यवाही की जायेगी| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]