खालसा पंथ के स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

0
134

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को खालसा पंथ की स्थापना दिवस (वैशाखी) के 323 वर्ष पर नगर में प्रभात फेरी निकाली गयी| इसके साथ ही साथ आजादी के 75 वें वर्ष में जलिया वाले बाग में अंग्रेजी शासनकाल में हजारों की संख्या में शहीद जन समुदाय को शत शत नमन किया गया|
शहर के लोहाई रोड पर वैशाखी पर्व के पवित्र दिन पार्क गुरुद्वारा में कुर्बानी का पाठ सवाद भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ| प्रातः काल 6:00 बजे प्रभात फेरी रेलवे स्टेशन, झंडा वाला पार्क से सुखमनी साहब की पालकी भाईचारा कमेटी सिंधी समाज ने नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली| जिसमे ‘दर्शन कर लो जी प्रभात फेरी आई’ का उद्घोषक किया गया| प्रभात फेरी रेलवे स्टेशन से रेलवे रोड, पल्ला मठिया देवी, स्टेट बैंक व चौक होते हुए गुरद्वारा लोहाई रोड पर पहुंची| जिसका जगह जगह पर स्वागत किया| नितिन तांबा शादी लाल, राजेंद्र छाबड़ा, गुलाटी परिकर, पंजाबी सिंधी भाईचारा कमेटी, ओम प्रकाश सेतिया, अनिल मानक ताला, अशोक धींगरा, राजकुमार कोहली, अनिल अरोड़ा, ईश्वरदास शिवानी, प्रमोद गुलाटी, अमित गुलाटी, अरविंद गुलाटी हरबंस लाल भाटिया, संजय गर्ग ने सुखमनी साहब की पालकी का स्वागत किया|
गुरुद्वारा सिंह सभा लोहाई रोड पर सरदार हरवीर सिंह सतनाम सिंह राजेंद्र सिंह, रणवीर बख्शी, सोनू सिंह, हरविंदर सिंह, बलवीर कौर ने भव्यता के साथ स्वागत किया द्वारा में ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा सुखमनी साहब का पाठ महिला मंडल ने शबद भजन कीर्तन किया| मनजीत कौर, हर्षा बुधवानी, रजनी लैगवानी, रीना कृपलानी, कोमल उचानी अंजना बुधवानी ने भजन कीर्तन किया| ज्ञानी गुरुबचन सिंह  ने कहा कि सिख धर्म ऐसा धर्म है जिसमें मानव सेवा देश और समाज की रक्षा के लिए सदैव कुर्बानी दी| जो सदैव समाज और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]