प्रभारी उपनिबंधक सहित 7 के खिलाफ वाद

0
151

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रभारी उपनिबंधक सहित 7 लोगों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया है| न्यायालय नें मामले में थाने स आख्या तलब की है|
थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हूसा निवासी नरवीर नें चन्द्रपाल पुत्र जालिम, रीनू पुत्र चद्रपाल, मूलचंद्र पुत्र दयाराम, रामकिशोर पुत्र रामशंकर निवासी नगला हूसा मुकेश चन्द्र शर्मा दस्तावेज लेखक, रामदीन सिंह प्रभारी उपनिबंधक व सुमित अवस्थी लिपिक निवासी नगला हूसा के खिलाफ वाद दर्ज कराया है|जिसमे आरोप है निबंधक कर्मियों की सांठ-गांठ से उसकी भूमि का छोटे भाई नें बैनामा करा लिया| पिता की इच्छा के विरुद्ध यह कार्य किया गया| अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी की पैरवी पर कोर्ट ने वाद दर्ज कर थाना अमृतपुर से रिपोर्ट तलब की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]