फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मतदान के दौरान भाजपा नेता से मारपीट करनें में मामले में सपा प्रत्याशी सहित 9 को नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस छानबीन कर रही है| वहीं पूरा कस्बा छाबनी में तब्दील हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी बृजेश दुबे नें कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे कहा की वह शाम तकरीबन 3:45 बजे सविता पत्नी प्रभाकर निवासी सिरोली को लेकर व्लाक गेट पर छोड़ने गये थे| लिहाजा सविता मतदान करनें भीतर चली गयी| बृजेश गेट के बाहर उसके इंतजार में खड़े थे| उसी समय सपा प्रत्याशी हरीश यादव उसके पुत्र राजेन्द्र व सौरभ, आशुतोष पुत्र विनोद, कमलेश यादव, आदित्य पुत्र अभिलाख, मनोज यादव नगर अध्यक्ष सपा निवासी रोहिला, मुन्नू सिंह पुत्र जगत सिंह, कौशलेन्द्र उर्फ सानू पुत्र मुन्ना लाल निवासी शास्त्री नगर के साथ ही 15-20 लोग अज्ञात लोग आये और गाली-गलौज करके मारपीट करनें लगे| हरीश के नाती सौरभ ने जान से मारने की नियत से गला पकड़ लिया| उसी दौरा दूसरे पुत्र गजेन्द्र यादव ने मेरी जेब से 3075 रूपये की लूट लिये| गले में पड़ी सोंने की चेन भी लूट लिए| इसके साथ ही जान से मारनें की धमकी भी दी| मामले की सूचना पर भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आदि भी आ गये| कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगमा किया| पुलिस नें तहरीर के आधार पर आरोपी सपा प्रत्याशी व उनके दो पुत्रों सहित 9 को नामजद व 15-20 लोग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
छाबनी बना कस्बा
विवाद की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने फ्लेग मार्च भी किया|
भाजपा नेता को पीटने में सपा प्रत्याशी सहित 29 के खिलाफ लूट का मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

