आदित्य अपहरण कांड में दम्पति सहित चार गिरफ्तार

0
150

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात पुलिस ने अपहरण किये गये मासूम को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौपा| जिससे आम जन मानस में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है| पुलिस ने मासूम के अपहरण के मामले में दम्पति सहित चार को गिरफ्तार किया|
शहर कोतवाली के तलैया फजल इमाम निवासी गुलशन पत्नी अर्जुन कश्यप का 3 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया था|  लिहाजा पुलिस ने देर रात लगभग 2 बजे मासूम को सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को सौंपा| पुलिस नें घटना की मुख्य आरोपी रीमा देवी पत्नी राजेश शर्मा निवासी पसोरिया नरेला दिल्ली, उसकी भाभी माया देवी पत्नी दिनेश मिश्रा निवासी तलैया फजल इमाम, कमालगंज के चाचूपुर निवासी प्रदीप कुमार व उसकी पत्नी गीता देवी को गिरफ्तार किया है|
500 का लालच देकर बुलवाया था बालक
दरअसल मासूम आदित्य को उसके घर से नाबालिक 11 वर्षीय बालिका डोली जो मुख्य आरोपी रीमा देवी की भतीजी है|  पुलिस को छानबीन करनें के बाद पता चला की रीमा ने अपनी भतीजी डोली को 500 रूपये का लालच देकर आदित्य को उसके घर से बुलवाया था| उसके बाद उसका तस्करी के लिए अपहरण कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]