निरीक्षण में सीडीओ को गायब मिले कई कर्मचारी

0
131

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली ने विकास भवन का निरीक्षण किया| जिसमे विभिन्य विभागों के कई कर्मचारी अधिकारी गायब मिले|
फतेहगढ़ स्थित विकास भवन में अचानक निरीक्षण को आयीं सीडीओ को देखकर हड़कंप मच गया| उन्होंने लघु सिचाई, समाज कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग (विकास), पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, मनरेगा सेल, कृषि रक्षा विभाग सहकारिता आदि विभागों का निरी क्षण किया| निरीक्षन के दौरान गायब मिले कर्मचारियों और अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये| उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]