मतदान प्रतिशत बढानें को दिलायी शपथ

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को 50 प्रतिशत से कम वोटिंग प्रतिशत होेने के कारण टाउनहॉल में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत डीएम संजय कुमार सिंह ने मतदाताओं से अपील।
डीएम ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आपको वोट डालने का अधिकार मिला है जो कि समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी भी है। इसबार 20 फरवरी मतदान दिवस पर अपनी प्राथमिकता तय कर मत का प्रयोग करें और आस-पास के जनसामान्य को भी वोट करने हेतु प्रेरित करें। डीएम ने मौजूद सभी मतदाताओं को दिलाई शपथ। उन्होंने कहा कि ध्यान रखे इस बार 20 फरवरी मतदान दिवस पर प्राथमिकता के अनुसार अपने मत का प्रयोग कर जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना योगदान दें। ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार आदि रहे|
सीडीओ ने भी दिलायी शपथ
सीडीओ एम अरुन्मोली नें प्राथमिक विद्यालय मसेनी में पंहुच कर मतदाताओं को मतदान करनें के लिए जागरूक किया और उन्हें शपथ भी दिलायी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]