प्रधान के भाई समेत पांच को पुलिस नें दबोचा

0
134

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) एसओजी टीम मंगलवार शाम अबैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ अभियान में कई जगहों पर छापेमारी कर प्रधान के भाई समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है तथा भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है|
थाना क्षेत्र के गाँव परतापुर, कस्बा, अमैयापुर समेत कई स्थानों पर थाना पुलिस व एसओजी टीम नें छापेमारी की| वहीं एक प्रधान के भाई के घर से खाली व भरी शराब की बोतलें बरामद की| मौके पर मिले प्रधान के भाई को टीम अपने साथ पकड़ ले गयी| देर शाम तक पुलिस नें प्रधान के भाई समेत पांच को हिरासत में लिया है| हालांकि कार्यवाही की आधिकारिक पुष्टि नही की गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]