गणतन्त्र दिवस की पूर्व संघ्या पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कदमताल

0
212

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 73 वें गणतन्त्र दिवस की पूर्व संघ्या पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के साथ ही साथ विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर अराजक तत्वों पर अंकुश लगानें के प्रयास किये गये|
जिलाधिकारी संजय कुमार व एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद में भ्रमण कर सुरक्षा के प्रबंधो को परखा|
क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सीआईएसएफ द्वारा शहर के रोडबेज बस अड्डा, लाल दरबाजा, घुमना, नेहरु रोड़, चौक, रेलवे स्टेशन रोड़ के साथ ही रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया| आनें-जानें वाले राहगीरों और यात्रियों के सामान की तलाशी भी ली गयी| खोजी कुत्ता द्वारा हेंडलर विपिन कुमार ने संदिग्धों वस्तुओं की तलाश की| संदिग्ध वाहनों की भी तलाशी ली गयी| सड़क पर दुकान लगाये लोगों को भी हिदायत दी| शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]