पीएम आवास के नाम पर बैंक कर्मियों नें की ठगी

0
120

फर्रुखाबाद:(जेएनआई संवाददाता) पीएम आवास योजना का पैसा दिलानें के नाम पर 40 हजार रूपये की ठगी कर ली गयी| पीड़ित चिकित्सक ने शमसाबाद थानें में बैंक मित्र व फिल्ड आफसर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की|
कस्बे के मोहल्ला मूलचंद निवासी डॉ० सुग्रीब सिंह नें थाने में शिकायत कर कहा कि मोहल्ला मझली हबेली निवासी बैंक मित्र ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम से 90 हजार रूपये लिए थे| उसने भरोसा दिया था की वह उनको योजना का लाभ दिला देंगे| 18 नम्बर 2021 जब बैंक के फिल्ड अधिकारी ने उनकी जगह का निरीक्षण भी किया लेकिन बाद में अधिक रुपयों की मांग की गयी| इस पर उन्होंने बैंक मित्र को बताया तो बैंक मित्र नें उन्हें 50 हजार रूपये वापस कर दिये| शेष 40 हजार फिल्ड अफसर के पास है| ओ उनसे ले लेना| बैंक मित्र और फिल्ड अफसर नें उनके साथ धोखाधड़ी की| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]