साइकिल चोर के शक में होटल कर्मी को बेहरहमी से पीटा

0
142

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार  देर शाम होटल कर्मी को साइकिल चोर के शक में कुछ लोगों नें पकड़ कर बेहरमी से पिटाई कर दी| जिसके बाद मौके पर निकल रहे रहागिरों के ललकारने पर आरोपी हटे| पुलिस नें तीन को हिरासत ने लिया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास बढ़पुर स्थित सीएनआई चर्च के निकट कुछ लोगों नें एक होटल कर्मी को पकड़ लिया और उस पर साइकिल चोरी का शक जाहिर करते हुए उसके साथ बेहरमी से मारपीट कर दी| मारपीट होती देख उधर से गुजर रहे राहगीरों नें उन्हें हटाया| पुलिस नें तीन लोगों को हिरासत में ले लिया| आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी नें बताया कि तीन को हिरासत में लिया गया है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]