फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पांच दिन पूर्व बाइक सबार को टक्कर मारकर घायल करनें व बाइक क्षतिग्रस्त करनें के मामले में गुरुवार रात पुलिस नें गैस सिलेंडर से लोड अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| आरोपी चालक की तलाश की जा रही है|
जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव सिद्धार्थ नगर रेलवे क्रासिंग निवासी अनूप सिंह नें कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह 19 दिसंबर से बाइक द्वारा मोहम्मदाबाद के गाँव खेरा में रिश्तेदार के घर जा रहे थे| तभी संकिसा रोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक चालक नें तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी| जिससे वह गिरकर घायल हो गये और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गये| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना संजय कुमार मौर्या को सौंपी है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



