एक ही नम्बर की मिलीं दो बाइकें, मिस्त्री गिरफ्तार

0
174

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) एक पंजीकरण से दो बाइकें चलानें के मामले में पकड़े गये बाइक मिस्त्री के विरुद्ध पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर बुधवार को उसका चालान कर दिया| पकड़ी गयी एक ही नम्बर वाली दोनों बाइकें कब्जे में ले लीं और उन्हें सीज कर दिया|
आईटीआई चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्य द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर के मुताबिक शहर  के मोहल्ला बाग लकूला मसेनी चौराहा निवासी दीपक ऑटोमोबाइल की दुकान सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट चलाता है| दुकान पर एक ही नम्बर की दो बाइकें खड़ी हैं| इसकी सूचना के आधार पर जब दुकान पर जानकारी की गयी तो वहां दोनों एक ही नम्बर की बाइकें खडी मिलीं| दीपक नें बताया कि एक बाइक उसनें किसी से खरीदी थी लेकिन उसका पंजीकरण अपने नाम पर नही करा सका| दूसरी बाइक उसने इधर-उधर से जोड़तोड़ कर बाइक तैयार की है| इस लिए दोनों बाइकों पर एक ही नम्बर लिखा रखा है और वह उसका इस्तेमाल करता है| पुलिस नें आरोपी बाइक मिस्त्री दीपक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]