पंचायत भवन निर्माण के लिए रिश्वत मांगने में सचिव निलंबित

0
126

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी व कार्यवाहक जिला विकास अधिकारी संजय सिंह के निर्देश पर रिश्वतखोरी के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित कर जाँच के आदेश दिये है|
दरअसल शमसाबाद विकास खंड के ग्राम पहाड़पुर बैरागर के प्रधानपति हरीशचंद नें एक वीडियो के माध्यम से अवगत कराया की जयराम लाल ग्राम पंचायत अधिकारी नें पंचायत भवन निर्माण के लिए मुझसे अग्रिम धनराशि 35000 रिश्वत के रूप में मांग की| वीडियो और शिकायत के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह नें डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया| इसके साथ ही जाँच अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]