ओमिक्रोन वैरिएंट से बढ़ी प्रदेश की सभी सीमाओं की सतर्कता

0
124

लखनऊ: दक्षिण अफ्रीका सहित करीब एक दर्जन देशों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार भी काफी सतर्क है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सभी सीमाओं पर सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई तथा केजीएमयू में जीनोम सीक्वेंसी की रफ्तार भी तेज कर दी गई है।कर्नाटक के बाद हैदराबाद में मिले ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में अतिरिक्त सर्तकता बरती जा रही है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि होने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमाओं पर व्यवस्था को काफी चाक-चौबंद कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टेशन पर यात्रियों की जांच के निर्देश की जा रही है। कोरोना वायरस संमक्रण काल में प्रबंधन में अव्वल उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पहली लहर में कम समय में जांच की रफ्तार को बढ़ाया था। अब प्रदेश में प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक आरटीपीआर जांच हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह ने बताया कि प्रदेश में फोकस टेस्टिंग के दायरे को बढ़ाते हुए स्क्रीनिंग,सर्विलांस,जांच को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। और प्रदेश में बीएसएल-2 आरटीपीसीआर प्रयोगशालाओं का संचालन किया जा रहा है। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]