धूमधाम से तुलसी-शालिगराम का हुआ विवाह

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार भोर देवोत्थान एकादशी के अवसर पर तुलसी महारानी व भगवान शालिग्राम का विवाह बरगदिया घाट स्थित गंगा तट पर धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रद्धालु भजन कीर्तन की धुन पर झूमते रहे।
बसपा नेता अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे के नेतृत्व में सब्जी मंडी फतेहगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर से बारात रवाना हुई। शोभायात्रा में सजे-धजे रथों पर तुलसी महारानी और भगवान शालिग्राम के स्वरूप विराजमान होकर निकले तो साथ में भजन-कीर्तन करते भक्तों का जत्था भी नाचते झूमते चला। बरगदियाघाट पर स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर में बारात पंहुची| जहाँ आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद तुलसी महारानी और भगवान शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ|
मीनाक्षी दुबे नें बताया कि इस बार जिला प्रशासन की अनुमति ना मिल पाने से आयोजन सादगी के साथ किया गया है| इस दौरान कुमकुम दुबे, पूजा राई, प्रतिमा राई, अनुराधा राई, डॉ० बाल गोबिंद दुबे, हरीओम शुक्ला, अमित प्रकाश, सुमन कश्यप व सुनील गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]