यूपी सरकार मस्त प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त

0
159

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस बैठक में शामिल होनें आये प्रदेश महासचिव नें सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है वहीं यूपी सरकार पूरी तरह मस्त है|
फतेहगढ़ के नगला दीना भोलेपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पंहुचे उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपेंद्र सिंह नें कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद है अपराधीकरण चरम सीमा पर है, प्रशासन हठधर्मिता पर उतारू है| कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है| अफसर सही बात को सुनने को तैयार नहीं है, आम जनमानस का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है| उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से भी विचार विमर्श किया| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शरद मिश्रा ने कहा कि जनपद फर्रुखाबाद में कांग्रेस पार्टी का संगठन ब्लॉक स्तर से लेकर न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर तक बना है सभी कमेटियां बनी हुई है| इसके साथ ही संगठन को अभी और मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी| प्रदेश सचिव मनोज पटेल ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है किसानों के साथ अन्याय हो रहा है किसान जो आंदोलन लगभग 1 साल से चला रहा है उस आंदोलन को सरकार द्वारा कुचलने का कार्य किया जा रहा है| बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कटियार ने की | इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्र, शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, अनुपमा शर्मा, दीपक सागर, रमेश चंद कठेरिया, भानु चतुर्वेदी,मनोज गंगवार व  दीप्ति सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]