हिन्दू महासभा नें फूंका पूर्व विदेश मंत्री का पुतला

0
122

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ लॉन्च की है। जिसके बाद से ही उनकी इस किताब के कुछ अंश काफी चर्चा में हैं। ऐसे में सलमान खुर्शीद का एक बयान भी सामने आया कि यह उनकी जिम्मेदारी थी कि वह उस अदालत के फैसले की व्याख्या करें जिससे वह कभी जुड़े थे। हालांकि इसी बीच उनकी किताब में हिंदुत्व को लेकर लिखी गयी बातों के कारण अब बवाल मचा हुआ है। किताब में उन्होंने हिंदुत्व की आईएसआईएस (ISIS)और बोको हरम से तुलना की है। जिससे आक्रोशित होकर हिन्दू महासभा नें पूर्व विदेश मंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया|
शहर के लाल दरवाजे पर एकत्रित हुए महासभा नेताओं नें पूर्व विदेश मंत्री का पुतला फूंकने के बाद कड़ा आक्रोश व्यक्त किया| महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कहा कि सलमान खुर्शीद के वयानों को पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह, पी चिदम्बरम, प्रमोद कृष्णम आदि नें अपना समर्थन दिया है | पूरी हिन्दू महासभा सलमान खुर्शीद और उनकी किताब का विरोध करती है|  इस दौरान जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रियंका ठाकुर, रवि शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, भानु प्रताप, भुवनेश अग्निहोत्री, शिवम गुप्ता व प्रियांशु ठाकुर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]