पत्नी की विदा ना होने पर बाइक में लगायी आग, धमाके से खुद भी झुलसा

0
143

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ससुराल आये युवक ने बाइक में आग लगा दी उसके बाद बाइक में धमाका होनें से वह बुरी तरह झुलस गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
पड़ोसी जनपद कन्नौज के रजलामऊ निवासी श्याम शाक्य पुत्र रामविलास मंगलवार को बाइक से थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अर्राहपहाड़पुर स्थित ससुर सुरेश शाक्य के घर पत्नी संध्या की विदा कराने आया था| विदा ना होनें पर उसने  बाइक से जाकर हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट बंद पड़े शंकर कोल्ड स्टोरेज के पास उसने बाइक की टंकी में आग लगा दी| कुछ देर बाद धमाका हुआ और   और श्याम शाक्य भी बुरी तरह झुलस गया| घटना की सूचना पर बीबीगंज चौकी इंचार्ज शिवशंकर तिवारी मौके पर आ गये| उन्होंने तत्काल ही घायल श्याम शाक्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]