कलश यात्रा पर हुई जगह-जगह पुष्प वर्षा

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को शहर के खंदिया स्थित माता मंगला गौरी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य श्रीगणेश हो गया| जिसके चलते नगर की सड़कों पर निकाली गयी कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया|
शहर के मोमबत्ती गली श्री राधा कृष्ण मंदिर में विधि-विधान से मन्त्रोच्चार के साथ आचार्य निराला महाराज ने कलश यात्रा का शुभारम्भ किया| यात्रा घुमना बाजार, नेहरू रोड, चौक, किराना बाजार, पक्कापुल व बीबीगंज से होते हुए माता मंगला गौरी मंदिर परिसर में पंहुच कथा में परिवर्तित हो गयी| कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चली| आचार्य कृष्ण भक्त निराला जी महाराज ने बताया है कलश यात्रा का महत्त्व लोक कल्याण उसके दर्शन मात्र से जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं| कलश में समस्त ब्रह्मांड के देवी-देवता विराजमान होते हैं वह सभी का कल्याण करते हैं| इस दौरान अनीता द्विवेदी, रेखा शुक्ला, शशि कुमारी वर्मा ,किरण मिश्रा, रीना पाल, किरण गुप्ता, गीता चौहान ,रेखा अग्रवाल, स्नेहा श्रीवास्तव, ममता यादव, संतोषी सक्सेना, काजल, उषा ,ममता यादव, सुनीता सहित लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया|
प्रत्येक व्यक्ति को भोगना पड़ता अपने कर्मों का फल
जेएनआई:(नगर संवाददाता) शहर के तलैया मोहल्ला स्थित डीपीवीपी कालेज के मैदान में चल रहे मानस सम्मलेन में वक्ताओं नें कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्मों का फल भोगना पड़ता है। इसके साथ ही श्रीराम और शंकर जी एक दूसरे के पूरक है| कथा वाचक प्रज्ञा मिश्रा नें  कहा कि ईश्वर व्यक्ति को उसी रूप में मिलते है जिस रूप में वह चाहता है| मानस मर्मज्ञ आलोक मिश्रा, सुमन रामायणी, आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, भारत सिंह,आचार्य आनन्द शुक्ला, राजेश निराला आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]