सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

0
136

डेस्क:पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को सोमवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज और अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने अवार्ड सौंपा। इसके अलावा पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को भी मरणोंपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है| इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। 119 पद्म पुरस्कार इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 10पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में से 29 महिलाएं हैं, 16 को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता है

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]