शिवम बने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष

0
190

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व ही सपाअपनी साइकिल की पूरी तरह से ओवर हालिंग कर रही है| फिलहाल अधिकतर मोर्चों के जिलाध्यक्ष युवा और नये चेहरे बनाये गये है| गुरुवार को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद पर शिवम यादव की ताजपोशी कर दी गयी|
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नें कायमगंज विधान सभा के ग्राम रसीदपुरमई के प्रधान शिवम यादव को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया| सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर इसकी घोषणा की गयी| उनका जिला महासचिव मंदीप यादव, जिला प्रवक्ता इलियास मंसूरी आदि नेताओं नें स्वागत किया| वहीं युवजन सभा जिलाध्यक्ष को आगामी विधान सभा चुनाव के लिए साइकिल की रफ्तार तेज करनें के निर्देश दिये| डॉ० जेपी वर्मा,ओम प्रकाश शर्मा, बेचे लाल यादव, साजिद अली, तरुण सक्सेना, आशुतोष दीक्षित, संजय यादव,अंकुर यादव,पंकज यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]