ससुराल में फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव

0
171

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग डेढ़ साल पूर्व शादी का जोड़ा उढ़कर एक बेहतर नये जीवन जीने की तम्मना लिए पीहर के घर से ससुराल आयी विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला| पुलिस नें घटना पर पंहुच जाँच पड़ताल की| पुलिस नें जाँच की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दाऊद खां भीकमपुरा निवासी सचिन शाक्य का विवाह पड़ोसी जनपद कन्नौज के छिबरामऊ अकबरपुर निवासी दीप चंद शाक्य की पुत्री 25 वर्षीय अनीता के साथ बीते डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था| शुक्रवार दोपहर बाद अनीता का शव उसकी ससुराल में तीसरी मंजिल पर बने कमरें में पंखे से डुपट्टे के फंदे में लटक रहा था|
ससुरालवालों नें शव को नीचे उतारा| जानकारी होनें पर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| मायके पक्ष को घटना की सूचना दी गयी| पुलिस मायके पक्ष के लोगों की तहरीर का इंतजार कर रही है|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा किया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]