एक सप्ताह आगे बडी जनाक्रोश यात्रा

0
166

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा एक्सप्रेसवे जिले से होकर ना गुजरने के विरोध में शुक्रवार को निकाली जाने वाली जनाक्रोश यात्रा  खराब मौसम के चलते एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गयी है|
फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के आवास पर आहूत की गयी  बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर को शहर में प्रस्तावित जनाक्रोश यात्रा को एक सप्ताह बढाकर 24 सितम्बर को कर दिया है| मोहन अग्रवाल ने बताया कि सभी संगठनों की सहमति के बाद  यह सामूहिक निर्णय लिया गया है | इस दौरान हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, राहुल जैन,भईयन मिश्रा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]