कार्यकर्ताओं में जोश भरने कल आयेंगे शिवपाल सिंह यादव

0
219

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव कल जिले में होंगे| वह आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेंगे|

[adrotate banner="3"]


शनिवार को शिवपाल सिंह यादव आवास विकास के एक होटल में पत्रकारों को सम्बोधित करेंगे| कार्यकताओं के साथ संवाद करके उनमे आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भी विचार विमर्श कर सकते है| इसके साथ ही पार्टी के एक पदाधिकारी के नवनिर्मित पेट्रोल पम्प का चिलसरा रोड़ पर शुभारम्भ भी करेंगे|प्रसपा सुप्रीमो के आनें की खबर से पार्टी के नेताओं और शुभचिंतको में खुशी की लहर है|

[adrotate banner="2"]