बाइक व तमंचा बरामद, मृतक के खिलाफ एफआईआर

0
210

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात गोली मारकर आत्महत्या करनें वाले युवक की बाइक और तमंचा पुलिस नें बरामद कर लिया| इसके साथ ही मृतक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी 22 वर्षीय शिवम पुत्र सुरेश सोमवंशी नें महिला से प्रेम प्रसंग के चलते शराब के नशे में अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी| जिसके बाद पुलिस नें जाँच की| पुलिस को घटना स्थल से लगभग 50 मीटर दूर गड्डे में बाइक पड़ी मिली| शव के निकट ही पुलिस नें तमंचा भी बरामद कर लिया|  मृतक के पिता सुरेश नें पुलिस को तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस नें मृतक शिवम के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया| शव का पंचनामा बुधवार को एसआई उदय नारायण शुक्ला ने भरा| विवेचना एसआई जितेंद्र चौधरी को दी गई है

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]