स्वतंत्रता दिवस से पूर्व चला विशेष चेकिंग अभियान

0
147

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार को जगह-जगह चेकिंग की गई। बस और रेलवे स्टेशन पर सामान चेक किया गया। लोगों से पूछताछ भी की गई। डॉग और बम स्कवाड भी साथ रहा।
आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार व कोतवाली के एसएसआई आरएस यादव ने डॉग स्क्वायड आदि के साथ बस और रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में घूमकर तलाशी अभियान चलाया| इसके साथ ही मन्दिरों में भी जाकर गतिविधियों को परखा| संदिग्धों से पूंछतांछ की गयी| अधिकतर यात्रियों के झोले व बैग आदि भी देखे गये| लेकिन फिलहाल कुछ संदिग्ध पुलिस को बरामद नही हुआ|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]