प्रभारी मंत्री व्लाकों में करेंगे समीक्षा बैठक

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी सरकार के सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा आगामी 13 अगस्त को जिले में पंहुच कर जिला योजना की बैठक के साथ ही साथ व्लाकों में समीक्षा बैठक में हिस्सा भी लेंगे|
प्रभारी मंत्री के निजी सचिव जय प्रकाश वर्मा द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह 13 अगस्त को दोपहर 11 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में पंहुचेगे| तकरीबन आधे घंटे रुकनें के बाद मंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में में जिला योजना, सांसद निधि,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निधियों एवं अन्य विभागीय योजनाओं के तहत अधूरे कार्यों की भी समीक्षा करेंगे|
दोपहर 2:30 बजे वह विकास खंड कार्यालय बढ़पुर में सभी विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे|इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं सर्वाधिक टीकारण करानें वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे|  इसी तहत के कार्यक्रम में वह शाम 4 बजे वह विकास खंड राजेपुर में भी हिस्सा लेंगे |  इसके बाद देर  शाम लखनऊ रवाना होंगे|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सम्बन्धित अधिकारियों को प्रभारी मंत्री के आगमन से पूर्व अवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]