बूथ से लेकर मंडल तक पार्टी को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा

0
130

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाजपा के पश्चिम व पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन बूथ स्तर से लेकर मंडल तक को सशक्त बनाने के संबंध में मंथन भी किया गया।
बैठक में सरकार की योजनाओं के विषय में अवगत कराया गया| साथ ही संगठन को मजबूत करनें  पर भी विचार व्यक्त किये गये| कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं सबको साथ लेकर चलने की मंशा से आमजन को अवगत कराएं। ठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्य योजनाओं के संदर्भ में कार्यसमिति सदस्यों से संवाद किया गया।
बैठक में कहा गया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्य के बल पर आगे बढ़ने का अवसर कार्यकर्ताओं को मिलता है। जिला प्रभारी ने कहा कि जब पूरे विश्व मे कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ था, उस समय भी भाजपा के कार्यकर्ता सेवा का काम कर रहे थे। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जिला परिषद पद पर लड़ाने का निर्णय लिया है। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, मंडल प्रभारी डॉ० रजनी सरीन जिलामहामंत्री हिमांशु गुप्ता, संजीब गुप्ता, पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, रामकिशोर सैनी,रामनरेश शुक्ला, संजय गर्ग आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]