जुआ खेलनें के आरोप में 7 गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

0
178

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस नें गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी और तास के पत्ते बरामद किये|
शहर कोतवाली के आईटीआई चौकी प्रभारी राजीव सिंह नें ग्राम नरायनपुर आम के बाग में जुआ खेल रहे शिवम कुमार पुत्र किशन पाल, रिषी यादव पुत्र रामयादव, सुमित कटियार पुत्र आशीष, विशाल वाथम पुत्र प्रदीप कुमार निवासी नरायनपुर, सुमित यादव पुत्र हिरेन्द्र यादव निवासी विजाधरपुर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़, सुमित पुत्र जयनारायन व अजीत पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी जयनारायण वर्मा रोड़ फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए| उनके खिलाफ धारा 269, 270 व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| मुकदमें की विवेचना दारोगा रामकेश को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]