आधा दर्जन फर्जी अस्पतालों के खिलाफ होगी एफआईआर

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में फर्जी रूप से चल रहे तथाकथित आधा दर्जन अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें को तहरीर शहर कोतवाली को दी गयी है| जिससे अबैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप है|
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजीव कुमार नें शहर कोतवाली के मसेनी चौराहा लकुला मार्ग पर स्थित आरएल हास्पिटल, एसपीएस हास्पिटल, कलावती अस्पताल, अंजली हास्पिटल, न्यू मार्डन हास्पिटल केदार हास्पिटल को जाँच में अबैध रूप से संचालित होनें की पुष्टि होनें पर पुलिस को तहरीर दी| उनके खिलाफ 420 अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करनें के आदेश है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]