ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सबार की मौत, चार गंभीर, लगाया जाम

0
136

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सबार एक की मौत हो गयी जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गये उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया जहाँ से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| जनपद एटा के नयागाँव सिमरा नगला निवासी 18 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने गाँव के ही ताराचंद, शैलेन्द्र, पेशकार व जनक के साथ ट्रैक्टर पर मूंगफली लादकर जलालाबाद जा रहे थे|
सुबह तड़के लगभग 3:30 बजे कोतवाली कायमगंज के ग्राम पपड़ी के निकट तेज रफ्तार ट्रक नें ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी| जिससे सुमित नें मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि घायल अन्य चारो साथियों को सीएचसी लाया गया जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| घटना से आक्रोशित ग्रामीणों नें शव सड़क पर रखकर मौके पर ही जाम लगा दिया| उन्होंने आलाधिकारियों को मौके पर बुलानें की मांग की| जाम लगानें से काफी लंबी वाहनों की कतारें लग गयीं| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]