युवक को मौत के घाट उतारनें के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा

0
147

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते चार दिन पूर्व खेत में पड़े मिले शव के मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें जाँच शुरू कर दी है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम पिथुपुर मेहदिया निवासी संजय देव पुत्र सत्यदेव नें कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि उसका भाई धर्मदेव उर्फ पिंटू बीते 29 जून को अपनी पत्नी गीता देवी से कहकर याकूतगंज फतेहगढ़ स्थित सत्यप्रकाश गुप्ता पुत्र मुन्नालाल की चक्की से आटा लेनें गया था|
जब काफी देर बाद भी जब धर्मदेव वापस नही लौटा तो सत्यप्रकाश की चक्की पर जाकर उनसे जानकारी ली| अचानक सत्यप्रकाश वह आक्रोशित हो गये| जब चक्की के पास मक्के के खेत में पेशाब करनें गया तो देखा खेत में उसके भाई धर्मदेव की लाश पड़ी है| उसके माथे और कूले पर चोट के निशान थे|
संजय देव नें आरोप लगाया  कि वर्ष 2016 में उसके पिता सत्यदेव की मौतसत्यप्रकाश के ट्रेक्टर से हो गयी थी| जिसकी खुन्नस आरोपी सत्यप्रकाश मानता है| संजय नें  कहा कि उसे शक है कि सत्यप्रकाश और उसके पुत्र उत्तम नें उसके भाई धर्मदेव को मारपीट कर बिजली के करंट से  मारकर लाश खेत में फेंकी गयी है| पुलिस नें घटना में आरोपी सत्यप्रकाश और उसके पुत्र उत्तम के खिलाफ धारा 304 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच दारोगा अमित कुमार को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]