फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात एक युवक को जान से मारनें के आरोप में पुलिस नें आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरामपुर निवासी आलोक यादव पुत्र जोगेंद्र यादव नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में आरोप लगाया है कि 30 जून को रात्री लगभग 8 बजे वह अपने दोस्त आशीष मिश्रा को कादरी गेट छोड़ने जा रहा था| तभी तिराहे पर अंशुल मिश्रा पुत्र रुपेश मिश्रा निवासी सेन्ट्रल जेल चौराहा बेबर रोड, परमजीत पाल उर्फ प्रिंस पाल पुत्र मोहर सिंह पाल निवासी पाल नगला सेन्ट्रल जेल विजाधरपुर, धीरेन्द्र यादव पुत्र ग्रीश चन्द्र यादव निवासी श्याम नगर घारमपुर, हनी तिवारी निवासी सेन्ट्रल जेल विजाधरपुर, शिवम राजपूत व ह्रदेश ठाकुर निवासी घारमपुर फर्रुखाबाद नें एक राय होकर मेरे राड़ व बेल्ट से व लाठी-डंडो व मोटरसाइकिल की चेन से मेरे गले को कसकर जान से मारनें का प्रयास किया| अंशुल मिश्रा नें अपनी गोट में लगे तमंचे से जान से मारनें के प्रयास में फायर किया जो मिस हो गया जिससे जान बच सकी| शोरशराबा सुनकर राहगीरों के आ जाने पर आरोपी दोबारा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये| पुलिस नें धारा 147, 148, 149, 323, 307 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें घायल का लोहिया में मेडिकल परीक्षण कराया| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है|
युवक की हत्या करनें के प्रयास में 6 पर गंभीर धाराओं में एफआईआर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


