महान धावक मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन

0
328

नई दिल्ली: देश के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमित होने की वजह से 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत ठीक हुई थी लेकिन फिर अचानक से ऑक्सीजन का लेवल कम होने की वजह से उनको सांस लेने में दिक्कत हुई और देर रात उनका निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर ट्वीट कर कहा है कि, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है। भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया। मैं उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।” आपको बता दें, इसी हफ्ते मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमित होने की वजह से निधन हो गया था। उनका निधन 85 साल की उम्र में हुआ था। मिल्खा सिंह उस समय पीजीआई हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे जिसकी वजह से वो पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]