जेएनआई की पहल पर फिलहाल परिवार को मिली मदद

0
114

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आज भी आम जनता प्रशासन और खादी से जादा मीडिया पर भरोसा करती है| दरअसल रविवार को एक पीड़ित परिवार की तरफ से जेएनआई को सूचना मिली कि एक गरीब बेबा का आवास गिर जाने के बाद उसके पास बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है| खाने को राशन तक नही है| जिस पर जेएनआईं की पहल पर तत्काल परिवार को मदद मिल गयी|
दरअसल विकास खंड कमालगंज के ग्राम मांडल शंकरपुर निवासी चंदावती के पति उमेश चंद की कैंसर से बीते 22 जुलाई 2014 को मौत हो गयी थी| चंदावती के परिवार पर तभी से आर्थिक तंगी का प्रकोप है| उसके एक 18 वर्षीय पुत्री मधू, 17 वर्षीय पुत्र दुर्गेश, 15 वर्षीय पुत्री भुवनेश्वरी व 14 वर्षीय पुत्र कौशलेन्द्र है|
बीते दिन दोपहर को अचानक उसके घर का लेंटर भरभरा कर जमीन पर आ गया| जिससे उसकी गृहस्थी के साथ ही अन्य भी काफी नुकसान हुआ| रविवार को दोपहर चंदावती नें फोन पर जेएनआई से मदद की गुहार लगायी| जिसके बाद जेएनआई की पहल पर नवादा निवासी लाल जी ठाकुर नें अपने भाई आकाश चौहान के द्वारा मदद पंहुचायी गयी| फिलहाल परिवार के सामने फिलहाल सिर छुपानें की बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है| लेखपाल नें मौके पर जाकर जाँच भी की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]