चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव से दहशत

0
131

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हो गया| जिससे गाँव में दहशत फ़ैल गयी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदापुर में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर गाँव के ही जोगिंदर,भारत तथा धर्मेंद्र की रामू पुत्र मुनेंद्र से 16 मई शाम को विवाद हो गया था| इसी खुन्नस में बीती रात कुछ लोगों नें रामू के घर पर हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया| दबंगों नें जमकर पथराव कर जमकर फायरिंग की| जिससे गाँव में दहशत फैल गयी लोग घरों में दुबक गये|  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को हिरासत में ले लिया| प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर जाँच कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]