बाइक फिसलनें से कार्ड बांटनें जा रहे साले-बहनोई की मौत

0
109

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विवाह का कार्ड बांटने जा रहे दो युवकों की बाइक फिसलनें से मौत हो गयी| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम परमापुर निवासी 35 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामगोपाल कुशवाह अपनी ससुराल जनपद कन्नौज के जसनी पुरवा में पत्नी छुन्नी के साथ रहते हैं| महेंद्र की भतीजी बबली पुत्री राजकुमार सिंह का विवाह आगामी 24 मई को जनपद शाहजहाँपुर के पलरई कुरेबंडा निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र विवेक को बारात लेकर आना था| जिसके कार्ड बाँटने महेंद्र अपनी मौसी के दामाद 28 वर्षीय अवधेश निवासी मऊदरवाजा तुर्कीपुर के साथ बाइक पर कार्ड बांटने के लिए मौसी अनुराधा निवासी तुषौर के घर जा रहे थे| तभी नगला हुसा मोंड के निकट उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी| जिससे महेंद्र और अवधेश के सिर में गंभीर चोट लगीं| दोनों का सिर फट गया जिससे मौके पर ही दोनों नें दम तोड़ दिया|
घटना की सूचना मिलने पर मृतको के परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थाने से उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह व बृजेश तिवारी आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंन जाँच बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]