निजी 14 अस्पतालों में भर्ती हो सकेंगे दो सैकड़ा कोविड मरीज

0
142

फर्रुखाबाद: (जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें नगर के प्रमुख 14 अस्पतालों को कोविड मरीज के इलाज के लिए आदेशित किया है| सभी 14 अस्पतालों में कुल 200 मरीज भर्ती हो सकेंगे| जिनका निर्धारित शुल्क में ही उपचार किया जायेगा|
डीएम नें द केयर हास्पिटल 10, सिटी अस्पताल 20, प्रयाग नारायण हास्पिटल 20, तिवारी नर्सिंग होम 20, माया हास्पिटल 10, ग्लोबल हास्पिटल 10, आर के हास्पिटल 20, केपी सिंह हास्पिटल 10, बीएलएम हास्पिटल 10, डॉ० दस नर्सिंग होम दस, गायत्री नर्सिंग होम दस, ब्रह्मदत्त द्विवेदी हास्पिटल 10, माधव मेक्स हास्पिटल 20 व वेंदाता हास्पिटल में 20 मरीजों के उपचार हेतु बेड़ों की व्यवस्था के आदेश दिये है| कुल 200 कोविड मरीजों का उपचार हो सकेगा| डीएम नें सभी चयनित अस्पतालों को निर्धारित शुल्क में ही उपचार देनें के भी आदेश दिये है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]