आधा दर्जन अबैध शराब की पेटियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0
150

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) कार में रखकर ले जायी जा रही आधा दर्जन अबैध शराब की पेटी सहित आबकारी नें दो आरोपियों को दबोच लिया| पुलिस नें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया|
आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता नें कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि मदनपुर जूनियर हाई स्कूल के निकट एक कार से आरोपी सत्यप्रकाश पुत्र विकास जाटव निवासी राजू उर्फ राजेश वाथम पुत्र सुखवासी निवासी छोटा कचपुरा मोहम्मदाबाद आधा दर्जन अबैध शराब की पेटी लेकर जा रहे थे| जिन्हें दबोच लिया गया| आरोपियों नें बताया कि शराब हरगोविंद उर्फ पिंटू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी बैरामनगर मोहम्मदाबाद के घर शराब ले जा रहे थे|
मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]