चुनाव की पंचायत लगाये पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष सहित 66 पर एफआईआर

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अपनी पंचायत कर रहे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 66 के खिलाफ पुलिस नें महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है| 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें शहर कोतवाली में दर्ज करायी एफआईआर में कहा है कि गस्त के दौरान पंचायत घर के निकट से गस्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ जा रहे थे| तभी कुरियाना मोहल्ले के निकट पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर, बंटी पुत्र रामनिवास, गौरव पुत्र पुत्तुलाल, दाताराम पुत्र नामालूम, सौरभ पुत्र पुत्तुलाल बकील पुत्र हरीशंकर व 50-60 अज्ञात लोग बिना मास्क लगाये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये बिना मीटिंग कर रहे थे| पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ 188, 269 व 270 के साथ ही महामारी अधिनियम की धारा 3 की तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]