फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक होता जा रहा है वैसे-वैसे प्रशासन अपराधियों की लगाम कसता जा रहा है| मंगलवार को उन्होंने आधा दर्जन पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही कर दी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के द्वारा जारी आदेश के तहत थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी राजू उर्फ रजनेश पुत्र शंकरलाल के खिलाफ एसपी नें बीते 13 जुलाई 2020 को आख्या दी थी| थाना राजेपुर के ग्राम भुडिया भेडा निवासी नक्षत्रपाल पुत्र रामेश्वर के खिलाफ एसपी नें बीते 17 अप्रैल 2020 को आख्या डीएम को दी| थाना कंपिल के सुल्तानपुर निवासी गंगादीन पुत्र गोविन्द के खिलाफ आख्या 2 मई 2020 को दी गयी| फतेहगढ़ के नलकूप कालोनी धन्सुआ निवासी धर्मेन्द्र उर्फ डीके पुत्र भगवती प्रसाद, कंपिल के गुजरपुर गढिया निवासी बबलू पुत्र वीरेद्र के खिलाफ आख्या 8 अक्टूबर 2020 को दी गयी| वहीं कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर निवासी विनय कुमार पुत्र महेश कुमार के खिलाफ एसपी नें 29 अक्टूबर 2020 को आख्या जिलाधिकारी को दी गयी|
मंगलवार को डीएम मानवेन्द्र सिंह नें सभी आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है|
डीएम सख्त, आधा दर्जन पर हुई गुंडा एक्ट की कार्यवाही
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


