डम्पर से कुचलकर बाइक सबार ग्रामीण की मौत

0
137

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) डंपर से कुचलकर बाइक सबार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गयी| घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पंहुचे| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर मुडगाँव निवासी47 वर्षीय इंद्रेश सिंह पुत्र सतेन्द्र सिंह राठौर गाँव के ही जोगेंद्र सिंह की पुत्री के विवाह में देनें के लिए वह बाइक लेनें गये थे| वापसी में आते समय मुरहास मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे डम्पर ने इंद्रेश सिंह को डंपर ने दिया| उनके सिर से डंपर का पहिला निकल गया| जिससे उनकी मौत हो गयी| घटना के बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| मृतक की पत्नी सुनीता आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल राकेश कुमार, उपनिरीक्षक रामशरण आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें डम्पर को कब्जे में ले लिया|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]