फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा ने नगर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह राज की जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन किया| और उनके द्वारा समाज के लिए कार्यो को याद किया गया|
जिला महासचिव मन्दीप यादव नें कहा कि महर्षि कश्यप और निषाद राज ने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी है। हम एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए कार्य करें। वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार नें कहा कि दोनों महापुरूषों के विचारों पर हम सभी को चलनें की जरूरत है| महर्षि कश्यप, निषाद राज गुह्य ने जो त्याग किया है वह समाज के लिए उदाहरण है। अध्यक्षता सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने की| संचालन जे०के० बाथम ने किया।
कश्यप निषाद महासभा जिलाध्यक्ष शिवा बाथम, ओम प्रकाश शर्मा, अरविंद बाथम, संजय सिंह चौहान, सुरेश कश्यप, ज्ञान चंद्र बाथम एडवोकेट ने महर्षि कश्यप आदि नें विचार रखे|
महर्षि कश्यप और निषाद राज ने दी समाज के लिए त्याग करने की सीख
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


