लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सपा सुप्रीमो से की भेट

0
246

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदीप तिवारी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। निर्वतमान युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव नें लोहिया वाहिनी अध्यक्ष के साथ सपा सुप्रीमो से भेट की|
निर्वतमान युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव नें लखनऊ में पंहुच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ भेट की| सपा सुप्रीमो को होली की बधाई देनें के साथ ही प्रदीप तिवारी के लोहिया वाहिनी अध्यक्ष बनानें पर भी सपा सुप्रीमो को धन्यवाद दिया| सपा सुप्रीमों नें विवेक से पार्टी को मजबूत करनें की सलाह दी है| इस दौरान सैकड़ों युवा मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]